Ad's

मजबूत युवा भारत के निर्माण हेतु राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा,


राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा का  *उद्देश्य* हर राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा से जुड़े युवा  पर होने चाहिए ..राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा मजबूत युवा भारत के निर्माण हेतु *उद्देश्य*
1 - देश के 75 करोड़ युवाओ को एकजुट कर राजनीति में लाना ।।
2- देश के बेरोजगार युवाओ को रोज़गार दिलाने का भरकस प्रयास करना ।।
3- गाँव के मुखिया से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक और गॉव के प्रधान से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक देशभक्त और जमीनी युवाओ को लाने का अभूतपूर्व मिशन ।।।
4- गौ सेवा के लिए हम सभी युवा वचनबद्ध है मुहीम चलाकार गौ हत्या रोकने और लोगो जागरूक कर गौ माता के प्रति संवेदनशील बनाना ।।
5- युवाओ को राजनीति में लाकर चुनाव लड़ने और जीतने लिए गाँव गॉंव शहर शहर जाकर प्रेरित करना ।।।
6- युवाओ से जुड़े सभी खेलो को प्रोत्साहन देना और खेलो को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करना ।।
7- दिव्यांग युवा साथियों को हर संभव मदद देना और उनसे जुड़े सभी खेलो को पुरजोर प्रोत्साहन और उनकी सभी समस्याओं का निवारण करने के भरकस प्रयास करना ।।
8- युवाओ को स्वरोजगार करने हेतु बैंको से ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था तथा पारदर्शिता होनी चाहिये।
9- युवाओ को पढाई के दौरान कम से कम एक वर्ष तक प्रत्येक युवा को देश की सेवा का मौका मिले।
10- संविदा पर विभिन्न विभागों में कार्यरत युवाओं को सरकारी नौकरी हेतु स्थायी कराने की माँग उठाना।
11- किसानो की फसलो को उचित दाम सही समय पर दिलवाने और किसानो को जैविक खेती और कांट्रेक्ट फारमिंग के लिए प्रोत्साहित करना और उनसे जुड़े हर मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाना।।
12- पूर्व सैनिको शहीद सैनिको के परिवारों से जुडी समस्याओं को उठाना ।।
13- नारी अस्मिता और नारी सम्मान की रक्षा बहन बेटियों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना।
14- महिलाओ के साथ होने वाली घटनाओ के दोषियो को सजा दिलवाना हेतु पुरजोर प्रयास करना।
15- आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियो की शिक्षा की व्यवस्था करना ।उनके विवाह मे सहायता देना ।
16- बड़ी हुई फीस और अवैध रूप से वसूली जा रही फीस और डोनेशन को रोकने के भरकस प्रयास करना ।
17- सैन्य शिक्षा को अनिवार्य रूप से पाठयक्रम में लागू कराना ताकि युवाओ में देश प्रेम और देश भक्ति बनी रहे ।।
18- तहसील दिवस की तर्ज़ पर युवा दिवस और विधार्थी दिवस बनाकर समबन्धित अफसरों द्वारा युवाओ की समस्याओ का निराकरण हो।
19. पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए वचनवद्ध ।
20.रक्तदान की अभूतपूर्व मुहीम जारी है तथा जन मानस को रक्तदान के बारे में जागरूक करना ।
21.ग्राम युवा समिति बनाकर युवाओ को जोड़ना व उनकी समस्याओं का निदान कराना ।
22.जल वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने के लिए वचनवद्ध ।
23- स्मार्ट सिटी के साथ साथ स्मार्ट विलेज हो हमारी प्राथमिकता ।
24- हर गांव में हर कस्बे हर मोहल्ले मे खेल प्रतियोगिताये कराकर खिलाड़ियों की टीमें तैयार कराना ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे  नशे आदि बुराइयों से दूर रहें और खेल जगत में देश और अपना नाम रोशन कर सकें ।
रक्तदान, नेत्रदान, स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण, जल प्रदूषण, प्रकृति सहकार, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं हरियाली संबर्धन, घर-घर तुलसी अभियान, नारी शिक्षा, नारी सम्मान,नारी सशक्तिकरण, बेटी जन्म प्रोत्साहन, मेधावी प्रतिभा सम्मान, किसान सम्मान, जैविक खेती, प्रकृति बचाओ, वस्त्र वितरण, गरीब लड़की की शादी में आर्थिक सहायता, असहाय एवं निर्धन को इलाज में आर्थिक सहयोग, गरीब परिवार के बच्चों व बड़ो के इलाज में आर्थिक सहयोग, योग-ध्यान-साधना शिविर जैसे अनगिनत सामाजिक कार्यों से जन सेवा का व्रत।
उत्तराखंड जल त्रासदी में जान जोख़िम में डालकर पीड़ित परिवारों तक जाकर राहत सामग्री वितरण। शहीद परिवारों को सम्मान। जनहितकारी कार्यों के लिए नलिन सिंह को प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय  प्रेरणा स्रोत्र युवा सम्मान से सम्मानित किया गया और कई  I A S  व  I P S अधिकारियों  द्वारा अनेकों बार सम्मानित।

                
                          
Previous
Next Post »